बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित किला मैदान में सोमवार को 35वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य 'विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोक गीत गायिका कल्पना पटवारी व स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। उनकी गीतों को सुन दर्शक झूमने लगे और तालियों की गड़गड़हाट से उनका हौसला अफजाई करते रहे। कल्पना पटवारी ने अपनी चिर-परिचित अंदाज में पुराने से लेकर नए गीतों को सुनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। ठुमकों के बीच उनके गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं स्थानीय गायकारों ने भी अपनी गीतों से दर्शकों को बांधे रखा। बता दें कि राज्य सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में इस महोत्सव का आयोजन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.