मुंगेर, जनवरी 10 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने शुक्रवार को अपना 71वां स्थापना दिवस स्थानीय बाबा नगर स्थित अमझर आनंद संभूति मास्टर यूनिट परिसर में समारोहपूर्वक मनाया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने जहां 24 घंटे का बाबा नाम केवलम् अखंड कीर्तन का आयोजन किया, वहीं 5 हजार लोगों के बीच नारायण भोज,1000 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। एक हजार से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक नचिकेता मंडल एवं ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन कुमार, आनंद मार्ग प्रचारक संघ महासचिव आचार्य प्रणवेशानंद अवधूत, केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य मेघदीपानंद अवधूत, आचार्य रागारुगानंद अवधूत, आचार्य पुष्पेंद्रनंद अवधूत, आचार्य अवनींद्रानंद अवधूत आदि ने बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। संचालक आचार्य...