बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- न्मो म्यों हों जी से गूंजायमन होगी राजगीर की वादियां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे मुख्य अतिथि राजगीर, निज संवाददाता। रत्नागिरी पर स्थित विश्व शांति स्तूप का 56वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। राजगीर की वादियां न्मो म्यों हों जी से गूंजायमन होगी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही जापान समेत कई देशों के प्रतिनिधि और बौद्ध भिक्षु भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल व कई बौद्ध भिक्षु राजगीर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम के कारण पूरे राजगीर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। गुरुवार को नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, एसडीओ आशीष नारायण, डीएसपी सुनील कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों ने रोपवे, शांति स्तूप परिसर, गृद्धकूट सीढ़ी मार्ग व अन्य स्थानों...