गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के शिक्षकों एवं छात्रों ने विश्वविद्यालय के स्थापना काल से आज तक के क्रियाकलापों की समीक्षा की , साथ ही इसके प्रगति के लिए शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने बहुमूल्य सुझाव दिए। शनिवार को कॉलेज में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसका विषय था शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग एवं दुरूपयोग । इस प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 9 प्रतिभागियों ने पक्ष में तथा 8 ने विपक्ष में अपनी बातों को रखा। दोनों प्रकार के दलील को छात्र/छात्राओं ने गंभीरता पूर्वक सुना। पक्ष में बोलने वालों में अभिषेक रक्षित, शिवांगी झा एवं अभिषेक कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। विपक्ष में बोलने वालों में फरहा जरीन, तरन्...