प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम पदयात्रा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अगुवाई में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सीनेट परिसर में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित नॉर्थ हॉल पोर्टिको से हुई, जो कला संकाय के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। हाथों में वंदे मातरम की पट्टिकाएं लिए प्रतिभागी 'वंदे मातरम' सहित अन्य देशभक्ति नारों का उद्घोष करते हुए अनुशासित पंक्तियों में चलते रहे। इससे पूर्व संगीत विभाग में 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन भी किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सांस्कृतिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.