बरेली, फरवरी 13 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। यह गठन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के जिला आयुक्त रोवर्स, जिला आयुक्त रेंजर्स तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में रोवर्स/रेन्जर्स इकाइयों के गठन, गतिविधियों के संचालन तथा समन्वय का दायित्व निभाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...