बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पांचाल प्रेक्षागृह में प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष, विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने उन्हें सरल, संवेदनशील और न्यायप्रिय व्यक्तित्व का धनी बताया तथा उनके निधन को शिक्षा, राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति कहा। मुख्य नियंता प्रो. रविंद्र सिंह ने प्रो. लाल को विश्वविद्यालय की अकादमिक परंपराओं का संवाहक बताया। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. आशुतोष प्रिय ने उनके संस्थागत योगदान को स्मरण किया। शिक्षक संघ महामंत्री डॉ. प्रेमपाल सिंह ने उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखा। सभा में अनेक शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. पवन सिंह, प्र...