दुमका, जून 25 -- दुमका। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु विशेष अभियान का संचालन किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान का नेतृत्व विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. धनंजय कुमार मिश्र द्वारा किया गया, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।डॉ. मिश्र द्वारा गठित कोषांग की सक्रिय सहभागिता से ग्रीष्मावकाश के पश्चात सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जन्तु विज्ञान, भौतिकी, भूगोल, हिन्दी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान जैसे विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दु...