बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रूटा कैंपस चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए कराया जाएगा। नामांकन 16 व 17 जनवरी को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक पादप विज्ञान विभाग में होंगे। नाम वापसी 19 जनवरी दोपहर 2:30 बजे तक है। 22 जनवरी को पंचाल ऑडिटोरियम में प्रत्याशियों के लिए योग्यता भाषण होगा। मतदान 24 जनवरी को ऑडिटोरियम में 11 से 3 बजे तक होगा, इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्येक पद के लिए नामांकन शुल्क 1000 रुपये है। चुनाव अधिकारी प्रो. जेएन मौर्य ने सभी शिक्षकों से समय पर सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...