काशीपुर, नवम्बर 11 -- जसपुर। बीएसवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निकिता के एमए हिंदी में विवि टॉप करने, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने पर महाविद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। मंगलवार को कॉलेज सभागार में हुए एक समारोह में प्रबंधक सुभाष अग्रवाल ने निकिता को नकद राशि,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य अर्चना अग्रवाल ने बताया कि निकिता को दो गोल्ड मेडल भी मिले हैं। प्राचार्य अर्चना अग्रवाल, डॉ. गीता जोशी, डॉ. नीरज, डॉ. कुर्रातुल, सुषमा त्यागी, रीता जोशी, लवप्रीत कौर, पारुल शर्मा, रजनी राजपूत, राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र, गौरव , राजकुमार ,श्वेता, शिवानी, राधा ने निकिता को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...