बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस पर शिक्षक बनाम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। यह खेल प्रतियोगिताएं 10 से 12 फरवरी तक होंगी, जिनमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहभागिता करेंगे। क्रीड़ा परिषद ने शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं महासचिव से अनुरोध किया है कि प्रतिभागियों की सूची नौ फरवरी 2026 तक क्रीड़ा विभाग में उपलब्ध कराएं। अधिक जानकारी के लिए सह-क्रीड़ा सचिव डॉ. विजय कुमार सिंहाल से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...