मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर की बैठक किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक प्रो. विनय कुमार सुमन एवं संचालन मोर्चा के सह संयोजक मो शकील अहमद ने किया। प्रो. विनय कुमार सुमन ने मोर्चा की स्थापना काल से लेकर अब तक मुंगेर का विकास के संबंध में मोर्चा द्वारा किए गए संघर्ष एवं परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय का उद्घाटन के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी साजिश के तहत विश्वविद्यालय के लिए अबतक भूमि का चयन नहीं होना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि हाल के ही दिनों में शिक्षा सचिव बिहार सरकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय निर्माण के लिए दो जगह का निरीक्षण किया। दो जगह में एक नौवागढ़ी का भूमि तथा दूसरा इंदरूख का। ...