मथुरा, फरवरी 7 -- शनिवार को केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने रूपम टॉकीज में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्रों के साथ गोदान फिल्म देखी। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक रूप से भी सशक्त बनाना रहा। फिल्म से छात्र-छात्राओं को सनातन धर्म में गौ माता के महत्व, सेवा, संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों की गहन जानकारी प्राप्त हुई। फिल्म अवलोकन के बाद कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्रों से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। केएम विश्वविद्यालय में कार्यरत डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.