देवघर, जनवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। ए एस कॉलेज देवघर के विज्ञान संकाय परिसर में शनिवार को 34 वां विश्वविद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. टी पी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा सिदो- कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी पुष्पांजलि प्रदान कर झारखंड के महान सपूत सिदो कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सामूहिक रूप से विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर से काटकर 10 जनवरी 1992 को जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, आज झारखंड की धरती पर वह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बनकर खड़ा है। जहां मात्र पारंपरिक विषयों में ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई नही...