दुमका, नवम्बर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह आगामी 17 नवंबर को शहर स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दुमका जिला प्रशासन से सहमति प्राप्त हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार के दीक्षांत समारोह के लिए राजभवन से भी अनुमति प्राप्त हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने जानकारी दी कि इस दीक्षांत समारोह में यूजी सत्र 2021-24, पीजी सत्र 2022-24, पीजी सत्र 2023-25, एम.एड सत्र 2022-24, बी.एड सत्र 2022-24, बी.एड सत्र 2023-25, बीबीए व बीसीए सत्र 2021-24, एमबीए व एमसीए सत्र 2022-24, बी.लिब सत्र 2023-24 तथा एम.लिब सत्र 2023-24 आदि परीक्षाओं के सफल विद्यार्थी भाग लेंगे। समारोह की तैयारियां विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.