पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय(एनपीयू) और अंगीभूत कॉलेज का संचालन अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। समय-सारिणी में परिवर्तन कर दिया गया है। एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अभिषद् की 93वीं बैठक 21 जून को हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में समय परिवर्तन की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मुख्यालय का समय सारिणी वर्तमान में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित था। नये कार्यालय अवधि का समय पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या पांच बजे तक किया गया है। भोजन अवकाश अपराह्न दो बजे से ढ़ाई बजे तक निर्धारित किया गया है। अंगीभूत कॉलेजों का वर्तमान कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10 बजे तक चार बजे तक निर्धारित था,जबकि जारी नया कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.