मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत देश के सभी विश्वविद्यालयों में आपदा प्रबंधन की पढ़ाई होगी। यह पढ़ाई स्नातक स्तरीय कोर्स में होगी। यूजीसी ने इसको लेकर सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी किया है। स्किल एनहांसमेंट कोर्स के तहत छात्रों को आपदा प्रबंधन की पढ़ाई कराई जायेगी। अभी बिहार के किसी भी विश्वविद्यालय में स्किल एनहांसमेंट के विषयों में आपदा प्रबंधन का कोर्स शामिल नहीं है। यह कोर्स दो क्रेडिट का होगा। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी के पत्र का अध्ययन किया जायेगा और कुलपति से बात की जायेगी। यूजीसी ने कहा है कि कोर्स चलाने के अलावा पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधरोपण अभियान भी चलाया जाये। छात्रों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे आपदा प्रबंधन का कोर्स ...