पटना, फरवरी 17 -- सूबे के विश्वविद्यालयों में स्थायी सहायक प्राध्यापक की जारी नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर 19 फरवरी से शुरू होगी। इस बार इतिहास विषय का साक्षात्कार होगा जो 24 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें 316 सीटें हैं। इनके लिए एक हजार अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। पटना विवि के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में सिर्फ एक स्थायी शिक्षक हैं, शेष गेस्ट फैकल्टी के भरोसे है। इसके अलावा दूसरे कॉलेजों में भी इतिहास में दो से तीन शिक्षक हैं। दूसरे विश्वविद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीं इस इतिहास विषय में सबसे अधिक नामांकन होता है। इतिहास विषय का साक्षात्कार होने के बाद भी 12 अन्य विषयों का साक्षात्कार होना शेष है। 13 विषयों में कुल 1931 रिक्तियों को भरा जाना है। 13 विषयों के लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 13 विषयों में सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.