पटना, फरवरी 22 -- विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए बिहार पात्रता परीक्षा (बेट ) आयोजित कराने की मांग जोर शोर से उठने लगी है। अभ्यर्थियों ने रविवार को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में शामिल अभ्यर्थियों ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया लागू करने और पुरानी एपीआई प्रणाली को समाप्त करने की मांग की। बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 1997 और 2002 में बेट के माध्यम से नियुक्तियां हुई थीं, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष थी। बाद में लागू एपीआई सिस्टम के तहत नियुक्तियों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस प्रणाली में पारदर्शिता नहीं है। अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की प्रक्रिया बेट या फिर बीपीएससी के माध्यम से करने की मांग ...