नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- -जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कश्मीरी छात्रों पर 'सामूहिक शक' का आरोप लगाया, प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं। डीयू के साउथ कैंपस के कुछ कॉलेजों के प्रिंसिपल ने इसकी पुष्टि की है कि वहां पर पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर के छात्रों का डाटा उन्होंने पुलिस को दिया है। हालांकि डीयू के नार्थ कैंपस के कॉलेज व डीयू प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है। उधर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कश्मीरी छात्रों को प्रोफाइलिंग, बेदखली और डराने-धमकाने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर समुदाय के खिलाफ ह...