वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य विश्वविद्यालयों के समक्ष प्रमुख चुनौतियों में एक है। इसके समाधान के लिए प्रभावी उपाय करने की जरूरत है। ये विचार बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने गुरुवार को व्यक्त किए। वह मनोविज्ञान विभाग और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी के सहयोग से आयोजति अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे। 'स्वदेशी प्रथाएं और आधुनिक मनोवैज्ञानिक इनोवेशन: स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए फासले कम करना' विषयक संगोष्ठी के उद्घाटन में प्रो. चतुर्वेदी ने मनोवैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों का आह्वान किया कि अपने शोध निष्कर्षों को शैक्षणिक दायरे से बाहर साझा कर समाज में प्रत्यक्ष योगदान दें। मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के पूर्व कुलपति ...