रांची, जनवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने राज्य के नवांगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के रिकॉर्ड के सत्यापन व रिपोर्ट की समीक्षा के लिए विश्वविद्यालयवार बैठक की तिथियां जारी की हैं। इस संबंध में सभी संबंधित विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, संबंधित विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आनेवाले नवांगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों या सक्षम प्राधिकारी को प्रमाणित रिपोर्ट के साथ निर्धारित तिथियों पर निदेशालय में उपस्थित होने को कहा गया है। रांची विश्वविद्यालय के नवांगीभूत कॉलेजों के लिए बैठक 6 और 7 जनवरी को होगी। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद की बैठक-7 ...