कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के छात्र कुंदन कुमार का चयन देश स्तरीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है। उनके इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार व स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी के प्रबंन्धक बबलू राय ने बताया कि आगामी 16 फरवरी से फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर (उड़ीसा) में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो पुरुष व महिला प्रतियोगिता 2025-26 के लिए बीएससी के छात्र कुंदन कुमार का चयन हुआ है। देश स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए होनहार छात्र कुंदन कुमार का चयन क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह क्षेत्र व महाविद्यालय परिवार को ...