गिरडीह, दिसम्बर 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी गिरिडीह के नेतृत्व में सदर प्रखंड गिरिडीह की एक बैठक श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर, मोहनपुर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवकी राणा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील राणा ने किया। बैठक में एक मत से सदर प्रखंड का चुनाव 18 जनवरी 2026 कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव में गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत सभी गांव से निर्धारित मतदाता मतदान करेंगे। बैठक में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नामांकन की राशि निर्धारित की गई। अंत में जिला अध्यक्ष देवकी राणा ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील कुमार भूषण, गिरिडीह सदर प्रखंड जोन जिला संरक्षक तुला राणा, जिला सचिव रामेश्वर राणा, जिला संयुक्त सचिव शिवलाल रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.