पलामू, सितम्बर 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की पलामू जिला कमेटी की बैठक सोमवार को छहमुहान स्थित स्वागत होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा व संचालन जिला महासचिव उमेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया। नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रदेश संरक्षक आचार्य पंडित महेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा, प्रदेश महासचिव डोमन शर्मा, प्रदेश महासचिव अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव स्वर्गजीत शर्मा एवं कृष्ण शर्मा, भोला प्रसाद, विजय ...