धनबाद, मार्च 3 -- झरिया। विश्वकर्मा परियोजना में शनिवार को रंगदारी को लेकर मारपीट मामले की जांच करने झरिया व धनसार पुलिस रविवार को विश्वकर्मा कांटाघर पंहुची। पुलिस ने कांटाघर के आसपास कर्मियों से पुछताछ की। पुलिस शनिवार को हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज को निकालने की तैयारी कर रही है। कर्मियों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय कुसुंडा से इसका फुटेज निकालेगा। वहीं घटना के बाद से ही विश्वकर्मा परियोजना मे तनाव का माहौल है। बताते चले कि शनिवार को विश्वकर्मा परियोजना में रंगदारी को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। झरिया थाना मे धनसार निवासी अरविंद कुमार भुईयां ने नई दिल्ली के धनजित राय, सोनू खान, विजय कुमार व डबलू सिंह के खिलाफ कांटाघर पर रंगदारी मांगने की शिकायत कीहै। वहीं दूसरी और नई दिल्ली निवासी धनजित राय ने लाहेबेड़ा के राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.