धनबाद, अप्रैल 24 -- झरिया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला संस्कृति समिति के सदस्यों ने बुधवार को विश्वकर्मा परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर पनशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजंता दास ने फीता काटकर किया। समिति ने ट्रक लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूरों के बीच छाता का वितरण किया। वहीं महिला मजदूरों के लिए शौचालय रूम भी चालू किया गया। महिला सदस्यों ने बुके देकर विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में कार्यरत महिला शॉवल ऑपरेटर राधा देवी ने सम्मानित किया। मौके पर पीओ संजय कुमार, फरजाना परवीन, मनीष प्रकाश, संटू झा, पुष्पा सिंह, पूजा अग्रवाल, मीनू मिश्रा, सुनीता राम, अनीता बाग, नीलम सिंह, कंचन भारती, विनीता ठक्कर, खुशबू ,अनीशा आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.