शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में प्रबुद्ध सम्मेलन और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया। अभियान के केंद्रीय संचालक राम सुमिरन शर्मा ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना समाज की जिम्मेदारी है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। केंद्रीय संचालक ई राम नरेश शर्मा ने संगठन के लक्ष्य और उद्देश्य बताते हुए समाज की राजनीतिक भागीदारी पर बल दिया। समारोह में राधारमण शर्मा, रमाशंकर शर्मा, जयराम विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ शर्मा और संचालन देवज्ञरूप शर्मा ने किया। संयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.