गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति की ओर से 93वां वार्षिक स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन पूजन, सहभोज और होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भगवान विश्वकर्मा का पूजा कर स्थापना दिवस की बधाई दी। विश्वकर्मा पंचायत समिति अध्यक्ष दयानंद शर्मा, मंत्री श्याम बाबू, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय, शशिकांत सिंह, दयाकृष्ण गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, बृजेश मणि मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, आनंद अग्रहरी, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, विकास शर्मा, अनिल, संजय शर्मा, विनोद दूबे, समरेदु सिंह, जितेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.