बोकारो, सितम्बर 8 -- बोकारो। रविवार को विश्वकर्मा पूजा समिति झोपड़ी कॉलोनी की ओर से विश्वकर्मा मैदान में भूमि सह बल्ली पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मेला को भव्य व बेहतर तरिके से मनाने की बात कही गई। आयोजन मंडली ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवशिल्पी हैं। जिन्हें सृजन व वास्तुकला का देवता माना जाता है। इस अवसर पर पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। मौके पर विनोद पासवान, सुमन सिंह, सुशील प्रसाद, अरुण सिंह, रमेश सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, प्रेम सिंह, धनंजय चौबे, जवाहर गुप्ता, सरबजीत गिरि, मधुर गिरि, कामेश्वर सिंह, ध्रुव माझी, परवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...