नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- बिहार के नालंदा में विश्वकर्मा पूजा पर हवन कुंड से निकली चिंगारी में 35 लाख की संपत्ति स्वाहा हो गई। लहेरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके बड़ी पहाड़ी मोहल्ला में असम फर्नीचर की दुकान में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि बगल में स्थित एसबीआई बैंक का एक ग्राहक सेवा केंद्र और एक कार चपेट में आ गए। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने अपने घरों को छोड़कर सड़क पर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान के अंदर रखी एक कार जलकर खाक हो गई और गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ। आग की इस घटना में करीब 35 से 40 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.