रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्वंभर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को 'वार्षिक पंचांग सह कैलेंडर 2026' का विमोचन किया गया। हरमू के वसंत विहार स्थित भगवती एम्पायर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के पूर्व अधिकारी व समाजसेवी अयोध्यानाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अयोध्यानाथ मिश्र ने पंचांग का विमोचन करते हुए इसे बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह मात्र तिथियों का कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह हमारे समृद्ध अतीत और सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे पंचांग और महाकवि बाबा विद्यापति की तस्वीर हर घर में होनी चाहिए। मिश्र ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और साहित्य के क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भी सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मो...