पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के क्रम में शनिवार की रात में विश्रामपुर थाना के लालगढ़-तोलरा रोड में एक में कार में सवार अमवा गांव निवासी आरोपी गुंजन मिश्रा को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। कार में सवार दो अन्य अमवा गांव निवासी रोहित मिश्रा उर्फ छोटू और नौगढा गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गुप्ता सिंह अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी गुंजन मिश्रा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि शनिवार को पुलिस की टीम वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण के लिए तोलरा-लालगढ़ मुख्य पथ पर वाईन शॉप के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया रही थी। इसी दौरान तोलरा गांव की ओर से एक उजले र...