चतरा, मई 24 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की कटीमा पंचायत स्थित करमा गांव में नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान त्वचा रोग से पीड़ित कुल 66 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया एवं उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान मुखिया मिसी देवी ने भी शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सहयोग किया। ज्ञात हो कि एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई एवं नव भारत जागृति केंद्र, अमृतनगर, हजारीबाग के सहयोग से चतरा जिले के कुंदा एवं लावालौंग प्रखंडों के 20 चयनित गांवों में एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन दो गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक गांव में 15 दिन के अंतराल पर पुन: लगाया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.