मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- कांठ। विशेष सचिव पशुधन ने गुरुवार को गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां गोवंशों का पूजन कर उन्हें गुड और केले खिलाए। गुरुवार को विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पांडे अस्थायी गो आश्रय स्थल मानपुर मुजफ्फरपुर पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर निदेशक पशुपालन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी छजलैट, विकास शर्मा जिला संयोजक गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,पशु चिकित्सा अधिकारी मुंडा पांडे, पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। विशेष सचिव द्वारा गोशाला की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विशेष सचिव ने गोशाला में पौधरोपण भी किया। गोशाला के पास में बनी अमरुद वाटिका का निरीक्षण किया। कहा कि यह मॉडल पूरे प्रदेश में होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...