हापुड़, जून 6 -- हापुड़ संवाददाता। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने गुरुवार को शहर की जलनिकासी की व्यवस्थाओं की मौका पर जाकर जांच की। उन्होंने मोती कालोनी के नाले की सफाई व्यवस्था देखी और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी की गई। इसके साथ ही पालिका में बैठक कर अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी की। सही जानकारी न देने पर निर्माण विभाग के अभियंता को फटकार भी लगाई। इसके साथ ही बरसात से पहले शहर के नालों की बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। गुरुवार की शाम को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी, एडीएम संदीप कुमार के साथ नगर पालिका परिसर में पहुंचे। विशेष सचिव के आते ही पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के नालों की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.