गाजीपुर, मई 31 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर आकांक्षात्मक ब्लाक सादात में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का शुक्रवार को विशेष सचिव अपर आयुक्त (प्रशासन) परिवहन चित्रलेखा सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय, सीएचसी, सहित क्षेत्र पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया। ब्लाक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी डॉ सरजीत सिंह के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग, जलकल, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों चेतावनी दी कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें और जनता को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। हिदायत दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई निश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.