मथुरा, जून 2 -- मथुरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव राजेश त्यागी ने रविवार को मथुरा ब्लॉक की छटीकरा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां तकरीबन सब कुछ सही मिला। वहीं उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। विशेष सचिव राजेश त्यागी ने ग्राम पंचायत छटीकरा में मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर यहां अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य एवं सचिव से कार्यों पर चर्चा की। वहीं उनसे ग्राम पंचायत के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत के जन सेवा केन्द्र पर औसतन प्रतिदिन पांच लाभार्थियों के आने की संख्या को कम बताया। उन्होंने इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं इसके लिए ग्रामीणों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर उसमें साफ सफाई रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.