हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इसमें एक अप्रैल से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गयी। सभी विभागों के माइक्रोप्लान प्राप्त किये गये। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार समय से सभी गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान आयोजित होगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का विभागावार प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है। इस वर्ष मार्च से जून माह तक तेज गर्मी एवं लू चलने का एलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लू से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.