रांची, जून 26 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीना देवी ने की। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और लाभ उठाया। शिविर के दौरान 55 ग्रामीणों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 21 वृद्धा पेंशन, 15 विधवा पेंशन, और 11 दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर टीबी की जांच 16, एनीमिया की 15, सिकलसेल की 13, मलेरिया की 7, और एएनसी जांच 5 महिलाओं की की। शिविर को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, उपमुखिया टिन्की देवी, वार्ड सदस्य मदन कुमार, रामनंदन राम, पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.