गोपालगंज, जनवरी 9 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय सीएचसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लगे विशेष कैंप में 242 गर्भवती महिलाओं एवं गर्भस्थ शिशुओं की जांच की गयी। डॉ. पीयूष रंजन, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. फरहत नेसार एवं डॉ. हैदर अली ने जांच की। हेल्थ मैनेजर कमरान अहसन ने बताया कि शिविर में 22 महिलाओं में ब्लड की कमी पाई गई। जिन्हें आयरन व कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया। एनीमिया की शिकायत पाए जाने पर तीन महिलाओं को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह की देखरेख में सुबह नौ बजे से शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...