लखीसराय, मई 22 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित दरियापुर के महादलित बस्ती में बुधवार को डॉ अंबेडकर सेवा समग्र अभियान के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महादलित समुदाय के सूचीबद्ध लाभुकों को जरूरी सरकारी सेवाओं से जोड़ना था। शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही आवास, श्रम कार्ड, नल-जल और राशन जैसे विभिन्न योजनाओं से वंचित परिवारों के आवेदन मौके पर ही लिए गए। आवेदन की फीडिंग और आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी तत्क्षण की गई। प्रमाण पत्रों का वितरण प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतुरंजन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा महादलित बस्तियों के उत्थान हेतु संचालित डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की विस्तृत जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.