मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जनवरी माह में पॉक्सो एक्ट के पांच मामले में पांच आरोपितों को विशेष कोर्ट संख्या-एक से सजा दिलाने पर विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। उनके बेहतर कार्य के लिए एसएसपी कांतेश मिश्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। एसएसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट की कुल पांच मामलों में पुलिस विभाग से समन्वय कर विशेष कोर्ट के समक्ष गवाहों की गवाही नरेंद्र कुमार ने कराई। उन्होंने विशेष कोर्ट में ठोस साक्ष्यों को पेश किया। इससे पांचाके दोषियों को विशेष कोर्ट से सजा मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.