मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गांजा तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर कदमा गांव के सुमित कुमार को 15 वर्ष कारावास व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा दिलाने में वाले विशेष लोक अभियोजक मुकेश प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल) बीना कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दिया है। मालूम हो कि पिछले वर्ष पांच मार्च को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से 21 किलो गांजा के साथ सुमित कुमार को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में नौ महीने में सुनवाई पूरी कराकर पिछले दस दिसंबर को दोषी गांजा तस्कर को विशेष कोर्ट से सजा दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...