देवरिया, सितम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में लघु आपराधिक वादों के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर तथा ग्राम न्यायालय में किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न फौजदारी न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 35 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश ने दी। न्यायालय में 13 वर्ष पूर्व लम्बित सिविल वाद का मध्यस्थता से निपटारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...