देवघर, अगस्त 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अशोक कुमार ने आगामी 30 अगस्त को होने वाली विशेष लोक अदालत के संदर्भ में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ आवश्यक बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 अगस्त को होने वाली इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से आम लोगों को राहत देने के लिए भूमि राजस्व संबंधी मामलों, मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम (एम ए सी टी), एन आई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामले और वैवाहिक मतभेद वाले मामलों का निष्पादन किया जाना है। उन्होंने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 4 अगस्त से 23 अगस्त तक ऐसे सुलहनीय लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें मध्यस्थता के जरिए निष्पादन के लिए डी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.