औरैया, फरवरी 13 -- रुरुगंज, संवाददाता। जिले में इस बार महाशिवरात्रि पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। भगवान शिव और शक्ति के मिलन के प्रतीक इस पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-कस्बों के शिवालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य चल रहा है, जबकि श्रद्धालुओं ने भी व्रत-पूजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगाघाटों से कांवड़ लाने वाले भक्तों की टोलियां भी निकलने लगी हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय होने लगा है। आचार्य जितेंद्र द्विवेदी के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 7 बजे से शाम 7:48 बजे तक रहेगा। इसे सभी कार्यों की सिद्धि और उन्नति का कारक माना जाता है। साथ ही उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का संयोग शिव-शक्ति मिलन का प्रतीक माना गया है। व्यतीपात और ...