सीवान, फरवरी 22 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कलाकारों द्वारा भगवानपुर सब्जी मंडी,कौड़ियां तथा चोरौली बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि बिहार में भूमि का सर्वे 1917 में हुआ था।जब से खतियान में पूर्वजों का नाम दर्ज है। इस कारण भूमि विवाद से संबंधित मामले बढ़ गए हैं। इस दौरान बताया गया कि विशेष भूमि सर्वेक्षण 2025 में शामिल होकर अपना वंशावली और भूमि संबंधित जानकारी दे। इसके लिए प्रपत्र दो और प्रपत्र तीन ए को भाड़ कर जमा करना है। इसमें प्रपत्र दो में भूमि संबंधित जानकारी देना है तथा प्रपत्र तीन ए में वंशावली देनी है। इसके लिए सरकार के द्वारा 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.