बरेली, जनवरी 14 -- बरेली। इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ की ओर से पूजा सेवा संस्थान में विशेष बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान विशेष बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मालती देवी, संस्थान के चेयरमैन व पूर्व रोटरी गवर्नर पीपी सिंह, दिप्रिया वर्मा, रमा रानी, श्यामा अरोड़ा, मंजुला खंडेलवाल सहित संस्थान की प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.