मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यालय के निर्देश पर जिला में विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन कुल 5650 किसानों का ई-केवाईसी पूरा करते हुए फार्मर रजिस्ट्री हुई। वहीं, शाम में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों के अलावा सीओ और बीडीओ के साथ पहले दिन के अभियान की समीक्षा ऑनलाइन की। डीएम ने पहले दिन की उपलब्धि को संतोषजनक बताया। कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को और अधिक सक्रियता, तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा। प्रत्येक पंचायत, गांव एवं टोले तक पहुंचकर पात्र किसानों का निबंधन सुनिश्चित करना होगा, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अभियान में सहभागी अधिकारियों व कर्मियों को लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की ...